Tuesday, October 20th, 2026

ईरान ने सर्जिकल स्‍ट्राइक कर पाकिस्‍तान से छुड़ाए अपने सैनिक

तेहरान
पाकिस्‍तानी आतंकियों के लगातार हमले से भड़के ईरान की सेना ने भारत की राह पर चलते हुए कथित रूप से पाकिस्‍तानी सीमा में घुसकर सर्जिकल स्‍ट्राइक किया और अपने दो सैनिकों को छुड़ा लिया। बताया जा रहा है कि ईरान के अत्‍यंत प्रशिक्षित रिवाल्‍यूशनरी गार्ड्स ने पाकिस्‍तानी आतंकी संगठन जैश अल-अदल के ठिकाने पर हमला करके करीब ढाई साल से बंदी अपने जवानों को छुड़ा लिया। ईरान की फार्स न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक जैश उल-अदल एक कट्टरपंथी वहाबी आतंकवादी गुट है जो दक्षिणी-पश्चिमी पाकिस्‍तान में ईरान सीमा पर सक्रिय है।

फार्स न्‍यूज एजेंसी ने बताया कि जैश उल-अदल ने ही फरवरी 2019 में ईरान सेना पर हमले की जिम्‍मेदारी ली थी जिसमें कई जवान मारे गए थे। ईरान सेना ने गुप्‍त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात को इस 'सर्जिकल स्‍ट्राइक' को अंजाम दिया। ईरानी सेना ने एक बयान जारी करके कहा, 'मंगलवार की रात को एक सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है और पिछले ढाई साल से जैश उल अदल के कब्‍जे में बंदी दो सैनिकों को छुड़ा लिया गया।' 

 

#सर्जिकल स्‍ट्राइक

Source : Agency

पाठको की राय